आजमगढ़ SSP डॉ. अनिल कुमार ने एलवल चौकी के जीर्णोद्धारित भवन का किया उद्घाटन, कोतवाली मेस का भी लोकार्पण

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़ में बुधवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित पुलिस चौकी एलवल के जीर्णोद्धारित भवन का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने चौकी परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।उद्घाटन के बाद SSP ने व्यापारियों और क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों के साथ गोष्ठी कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।इसके पश्चात थाना कोतवाली परिसर में पुलिस कर्मियों की सुविधाओं के लिए तैयार किए गए नवीन मेस (दाल चूरमा) का भी लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुवन कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन, क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी सहित पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *