

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। शुक्रवार को अपर पुलिस महानिदेशक, वाराणसी जोन, वाराणसी द्वारा जोन वाराणसी जोन के समस्त जनपदों में “पुलिस सतर्क मित्र” नामक WhatsApp-आधारित चैटबोट सेवा का शुभारम्भ किया गया। उक्त अवसर पर पुलिस लाइन सभागार में VC के माध्यम से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार , अपर पुलिस अधीक्षक यातायात विवेक त्रिपाठी, अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन, जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण एवं जनपद के वरिष्ठ पत्रकारगण मौजूद रहे। यह सेवा आज से जनपद आजमगढ़ में भी प्रारम्भ की जा रही है।*पुलिस सतर्क मित्र WhatsApp बोट* के माध्यम से नागरिक अपने मोबाइल फोन पर *WhatsApp* का उपयोग कर अपने आसपास हो रही अवैध गतिविधियों की सूचना पुलिस को सरल, सुरक्षित एवं गोपनीय रूप से उपलब्ध करा सकते हैं। इसके अंतर्गत नागरिक गौ तस्करी / गोहत्या, मादक पदार्थों की तस्करी,अवैध हथियार, जुआ / सट्टा,महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध अपराध, मानव तस्करी, पुलिस भ्रष्टाचार, अवैध खनन आदि सूचना से सकते हैं।पुलिस सतर्क मित्र एक WhatsApp चैटबोट (ऑटोमेटेड सिस्टम) है, जिसका मुख्य उद्देश्य— नागरिकों को गुमनाम रूप से अपराध की सूचना देने का अवसर प्रदान करना, पुलिस तक तेज़ एवं विश्वसनीय जानकारी पहुँचाना, जनता और पुलिस के मध्य सुरक्षित एवं प्रभावी संवाद स्थापित करना है।इस सेवा की विशेषता यह है कि सूचना देने वाले नागरिक की पहचान (नाम/फोन नंबर) पुलिस को प्रदर्शित नहीं होती, जिससे नागरिक बिना किसी भय के अवैध गतिविधियों की सूचना पुलिस को दे सकते हैं।यह सेवा अत्यंत सरल है, इसके लिए किसी अलग ऐप को इंस्टॉल करने की आवश्यकता नहीं है।अपने मोबाइल से WhatsApp खोलकर नंबर 7839860411 पर “Hi” या कोई भी संदेश भेजें।बोट द्वारा पूछी गई भाषा (हिंदी/अन्य) का चयन करें।समय, स्थान एवं अपराध के प्रकार से संबंधित प्रश्नों के उत्तर दें। आवश्यक होने पर टेक्स्ट, ऑडियो, फोटो अथवा वीडियो (जैसे CCTV फुटेज) भी भेज सकते हैं।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार ने नागरिकों से अपील किया है कि पुलिस सतर्क मित्र WhatsApp बोट का अधिकाधिक उपयोग कर अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन को सहयोग प्रदान करें।
