आजमगढ़ तीन दिन से लापता ऑटो चालक का शव मिला, परिजनों में मचा कोहराम, जांच में जुटी पुलिस

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। जिले के अतरौलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम शेखपुरा निवासी सुबोध सिंह उम्र 41 वर्ष पुत्र शैलेंद्र सिंह का शव शुक्रवार सुबह मुबारकपुर थाना क्षेत्र के बिजरवा गांव के पास मिला। शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।परिजनों ने मौके पर पहुंचकर मृतक की पहचान सुबोध कुमार सिंह के रूप में की। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे, जिनमें से एक भाई की पूर्व में ही मृत्यु हो चुकी है। उनके परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटियां और एक बेटा हैं।बताया गया कि सुबोध सिंह ऑटो रिक्शा चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते थे। वे 21 जनवरी की सुबह करीब 9 बजे घर से निकले थे, लेकिन उसके बाद घर नहीं लौटे। परिजनों द्वारा खोजबीन के बाद तीन दिन पहले अतरौलिया थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।शुक्रवार सुबह शव मिलने की सूचना पर मुबारकपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया। पुलिस मामले की गहन जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। इधर, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।इस संबंध में एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह ने बताया कि यह प्रकरण मुबारकपुर थाना क्षेत्र के बिजरवा गांव का है। सुबोध सिंह उम्र 41वर्ष पुत्र शैलेंद्र सिंह जो अतरौलिया थाना के धौरहरा गांव के निवासी थे। 20 जनवरी को अपने घर से ऑटो लेकर निकले थे। इनकी गुमशुदगी थाना अतरौलिया पर दर्ज की गई थी। आज इनका शव बरामद किया गया है मौके पर वरिष्ठ अधिकारियों ने निरीक्षण किया है। फील्ड यूनिट द्वारा मौके पर साक्ष एकत्र किए गए हैं। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। परिजनों की तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *