आजमगढ़ मोहर्रम को लेकर पीस कमेटी की बैठक, डीएम-एसएसपी ने शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़ में आगामी मोहर्रम पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए बुधवार को हरिऔध कला केन्द्र में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने की।बैठक में धर्मगुरुओं, ताजियादारों, गणमान्य नागरिकों तथा पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था, जुलूस मार्ग, साफ-सफाई, बिजली, पेयजल और यातायात प्रबंधन सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। अधिकारियों ने सभी से आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखते हुए पर्व मनाने की अपील की।एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने चेतावनी दी कि सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं डीएम रविन्द्र कुमार ने संबंधित विभागों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में मौजूद धर्मगुरुओं और नागरिकों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *