आजमगढ़: इंस्टाग्राम पर पवन माफिया 302307 बनकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। सोशल मीडिया पर ‘पवन माफिया 302307’ नाम से इंस्टाग्राम आईडी बनाकर दबंगई वाले फोटो और वीडियो पोस्ट कर क्षेत्र में दहशत फैलाने के आरोप में सिधारी पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने भदुली निवासी 22 वर्षीय पवन यादव को धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया।पुलिस के अनुसार, आरोपी इंस्टाग्राम पर गैंगस्टर जैसी छवि बनाकर फोटो-वीडियो पोस्ट कर रहा था, जिससे लोगों में भय का माहौल बन रहा था। वायरल सामग्री की जांच के बाद पुलिस ने कमिश्नरेट तिराहे से उसे गिरफ्तार कर लिया।एसएसपी डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चल रहे ‘ऑपरेशन वज्रपात’ के तहत सोशल मीडिया के जरिए दहशत फैलाने, अपराधी छवि बनाने और कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाले लोगों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *