आजमगढ़ में विश्व हिंदू परिषद का 10 दिवसीय शिक्षा वर्ग संपन्न, राष्ट्र जागरण और सामाजिक समरसता पर हुआ मंथन

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर राजनीत

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। साईं इंटरनेशनल स्कूल, भदुली बाजार के पास आयोजित विश्व हिंदू परिषद के 10 दिवसीय प्रांतीय शिक्षा वर्ग का समापन मंगलवार को हुआ। शिविर में राष्ट्र रक्षा, सामाजिक समरसता, संगठन विस्तार और विभिन्न सामाजिक चुनौतियों जैसे विषयों पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया।कार्यक्रम में परिषद के केंद्रीय सह मंत्री मनोज जी, क्षेत्र सत्संग प्रमुख दिवाकर जी, विधि प्रकोष्ठ के क्षेत्र संयोजक बृजेन्द्र सिंह जी तथा क्षेत्र धर्म प्रसार प्रमुख प्रदीप जी सहित कई पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे। वक्ताओं ने हिंदू संस्कृति, सामाजिक एकता, गोरक्षा, धर्मांतरण विरोधी कानूनों और संगठन की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की।विशेष बौद्धिक सत्र में विश्व हिंदू परिषद के इतिहास, सेवा कार्यों तथा सामाजिक समरसता के महत्व पर प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने समाज में जातिगत भेदभाव समाप्त कर एकजुट होकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।समापन सत्र में प्रांत अध्यक्ष एवं संरक्षक नागेंद्र जी ने अनुशासन और कर्तव्य पालन को सफल जीवन की आधारशिला बताते हुए कार्यकर्ताओं से समाज के बीच सक्रिय रूप से कार्य करने का आग्रह किया। कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी एवं मातृशक्ति के विभिन्न पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *