

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। आगामी त्योहारों को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आजमगढ़ पुलिस पूरी तरह अलर्ट नजर आ रही है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में देर रात शहर के प्रमुख चौराहों पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।इस दौरान एसपी सिटी व सीओ सिटी के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने प्रमुख चौराहों पर आने-जाने वाले वाहनों की जांच की। चेकिंग के दौरान एक काले रंग की स्कॉर्पियो को रोका गया, जिस पर काली फिल्म और हूटर लगा हुआ था। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की।अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले दो दर्जन से अधिक वाहनों का चालान किया गया। पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और संदिग्ध गतिविधियों से दूर रहने की हिदायत भी दी।पुलिस के मुताबिक, त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनाए रखने के लिए यह चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा। शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस की निगरानी और सख्ती आगे भी जारी रहेगी।
