




गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़ के कप्तानगंज थाना क्षेत्र में बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद के बाद मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचाने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।पुलिस के अनुसार 4 जून को कस्बा कप्तानगंज निवासी रिंकू सोनी ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर विपक्षी पक्ष ने उनके पुत्र आयुष सोनी के साथ मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। विरोध करने पर आरोपियों ने धमकी भी दी। मामले में कप्तानगंज थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।विवेचना के दौरान साक्ष्य मिलने पर मुकदमे में बीएनएस की विभिन्न धाराएं बढ़ाई गईं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए गए अभियान के तहत पुलिस टीम ने शनिवार सुबह छाता का पुरा ओवरब्रिज के पास सर्विस लेन से मंसूर अली (45 वर्ष), उसके पुत्र करीम (19 वर्ष) तथा एक 13 वर्षीय बाल अपचारी को गिरफ्तार/संरक्षण में लिया।पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय तथा बाल अपचारी को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। मामले की आगे की जांच जारी है।
