

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। सगड़ी तहसील क्षेत्र के मौजा चलाकपुर निवासी नुरूलहुदा पुत्र लियाकत अली ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर वर्ष 2019 में हुई नीलामी की फाइल उपलब्ध कराने और आगे की प्रक्रिया पूरी कराने की मांग की है।प्रार्थी के अनुसार, धारा 193 आरसी एक्ट 2006 के तहत नीलामी अधिकारी सगड़ी द्वारा 30 अक्टूबर 2019 को नीलामी कराई गई थी, जिसमें उन्होंने नीलामी ली थी। नीलामी के विरुद्ध प्रतिवादी द्वारा कमिश्नर के समक्ष अपील दाखिल की गई थी। प्रार्थी का कहना है कि उक्त अपील 24 जून 2026 को निरस्त हो चुकी है। प्रार्थी ने बताया कि अब नीलामी से संबंधित फाइल नहीं मिल रही है, जिसके कारण आगे की प्रक्रिया लंबित है। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की है कि एसडीएम सगड़ी को नीलामी की फाइल तलाशने के निर्देश दिए जाएं। साथ ही शेष धनराशि जमा कराकर रजिस्ट्री कार्यालय में पंजीकरण, नामांतरण तथा नियमानुसार कब्जा दिलाने की कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाए प्रार्थी ने जिलाधिकारी से मामले में आवश्यक आदेश जारी कर लंबित प्रक्रिया पूरी कराने की गुहार लगाई है।
