सरायमीर पुलिस की तत्परता से साइबर ठगी के शिकार युवक को वापस मिले ₹9,691

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़ के सरायमीर थाना क्षेत्र में साइबर ठगी के एक मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई से पीड़ित को राहत मिली है। बीनापारा निवासी मुदब्बिर पुत्र जुल्करनैन से पत्तल-दोना व्यवसाय में लाभ का लालच देकर अज्ञात साइबर ठगों ने ₹9,750 की ठगी कर ली थी।पीड़ित द्वारा एनसीआरपी पोर्टल 1930 पर शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद थाना सरायमीर की साइबर हेल्प डेस्क टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक को मेल भेजकर रकम होल्ड कराई। पुलिस की सक्रियता से ठगी गई धनराशि में से ₹9,691 सुरक्षित करा लिया गया।इसके बाद पीड़ित को न्यायालय से कोर्ट ऑर्डर प्राप्त करने की जानकारी दी गई। न्यायालय आदेश प्रस्तुत किए जाने के उपरांत साइबर हेल्प डेस्क टीम ने बैंक से समन्वय स्थापित कर 14 मई 2026 को ₹9,691 की धनराशि पीड़ित के खाते में वापस करा दी।इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक नीरज गौड़, महिला आरक्षी ममता सिंह, कांस्टेबल सोनू कुमार गुप्ता एवं कांस्टेबल इन्द्रजीत यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *