अतरौलिया हैंडओवर के कुछ ही महीनों में टूटने लगे किसान कल्याण भवन की खिड़कियों के शीशे

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,अतरौलिया क्षेत्र के बांसगांव में यूपी प्रोजेक्ट कॉरपोरेशन लिमिटेड यूनिट-19 आजमगढ़ द्वारा निर्मित किसान कल्याण भवन में निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। जनवरी 2026 में कृषि विभाग को हैंडओवर किए गए इस भवन की खिड़कियों के शीशे शुरूआती दौर में ही टूटकर निकलने लगे हैं। बताया जा रहा है कि शीशे सही तरीके से नहीं लगाए गए थे, जिसके चलते यह समस्या सामने आई है।करीब 1 करोड़ 21 लाख 87 हजार रुपये की लागत से बने इस किसान कल्याण केंद्र का निर्माण वर्ष 2025 में शुरू हुआ था। भवन में किसानों के लिए मीटिंग हॉल, खाद-बीज वितरण केंद्र समेत अन्य सुविधाएं विकसित की गई हैं। हालांकि भवन हैंडओवर होने के बाद भी यहां मूलभूत सुविधाओं का अभाव बना हुआ है।केंद्र तक पहुंचने के लिए सड़क से समुचित रास्ता नहीं है, पीने के पानी की व्यवस्था अधूरी है और साफ-सफाई की भी पर्याप्त व्यवस्था नहीं हो सकी है। इन समस्याओं के चलते केंद्र संचालन में दिक्कतें आ रही हैं।केंद्र प्रभारी धीरज मौर्य ने बताया कि खरीफ सीजन में धान, ढैंचा, शावा, कोदो आदि फसलों के बीजों का वितरण इसी केंद्र से किया जाएगा।वहीं जिला कृषि अधिकारी गगनदीप सिंह ने मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि शिकायत को दिखवाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *