आजमगढ़ आमने-सामने ट्रकों की टक्कर में लगी भीषण आग, तीन की मौत

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़ । बांदा जिले के झांसी-मिर्जापुर नेशनल हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में एक ट्रक चालक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा मटौध थाना क्षेत्र के खैराडा रेलवे क्रॉसिंग के पास बृहस्पतिवार की रात को हुआ, जहां दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। इस घटना में आजमगढ़ के अहरौला थाना क्षेत्र का रहने वाला ट्रक चालक शामिल है। जानकारी के अनुसार, अहरौला थाना क्षेत्र के पारा गांव निवासी सूर्यभान राम (50) बीते कई वर्षों से ट्रक चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। वह बुधवार की रात अपने खलासी के साथ गिट्टी लोड करने के लिए पेडूरी जा रहे थे। इसी दौरान बृहस्पतिवार की रात में सामने से आ रही गिट्टी लदी एक अन्य ट्रक से उनकी गाड़ी की जोरदार टक्कर हो गई।टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ट्रकों में तुरंत आग लग गई। आग की चपेट में आने से दोनों ट्रकों के चालक और खलासी वाहन में ही फंस गए और बाहर नहीं निकल सके। इस दर्दनाक हादसे में दोनों ट्रकों के चालकों की जिंदा जलकर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार की सुबह जब सूर्यभान राम का शव उनके पैतृक गांव पारा पहुंचा, तो पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि मृतक अपने पीछे तीन पुत्र और एक पुत्री सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *