साइबर जाल से बचने का पाठ,एमएसडीयू में छात्रों को किया गया जागरूक

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। में चलाए जा रहे साइबर जागरूकता अभियान के तहत शुक्रवार को महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय (एमएसडीयू) में साइबर सुरक्षा एवं डिजिटल जागरूकता विषय पर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करना रहा।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम में नोडल अधिकारी साइबर क्राइम विवेक त्रिपाठी के निर्देशन में विशेषज्ञों ने छात्रों को डिजिटल सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी।विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजीव कुमार ने कहा कि आज के डिजिटल युग में तकनीक का सुरक्षित उपयोग बेहद जरूरी है। उन्होंने छात्रों को सतर्क रहने की सलाह देते हुए कहा कि “सावधानी ही सबसे बड़ा सुरक्षा कवच” है।मुख्य अतिथि प्रो. किशन कुमार गोयल ने साइबर सुरक्षा के तकनीकी पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए मजबूत पासवर्ड, टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA), संदिग्ध लिंक से बचाव और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के बारे में विस्तार से बताया।इस दौरान साइबर सेल टीम के उ0नि0 रवि गौतम, मुख्य आरक्षी ओमप्रकाश जायसवाल और राहुल सिंह ने वास्तविक केस स्टडी के माध्यम से साइबर ठगी से बचने के उपाय साझा किए। साथ ही बताया गया कि किसी भी साइबर फ्रॉड की स्थिति में तुरंत 1930 हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराना जरूरी है।कार्यक्रम में छात्रों को “डिजिटल एंबेसडर” बनने के लिए प्रेरित किया गया, ताकि वे अपने परिवार और समाज, खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैला सकें।एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारियों और विश्वविद्यालय के शिक्षकों की सक्रिय भागीदारी के साथ आयोजित यह कार्यक्रम छात्रों के लिए बेहद उपयोगी और मार्गदर्शक साबित हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *