आजमगढ़ : निर्माणाधीन खाटू श्याम मंदिर में बड़ा हादसा, शटरिंग गिरने से तीन मजदूर दबे, एक की मौत, एक मजदूर की हालत अत्यंत नाजुक, हायर सेंटर रेफर, छत की ढलाई की तैयारी के दौरान भरभराकर गिरी शटरिंग

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। भंवरनाथ मंदिर के पास कंधरापुर थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन खाटू श्याम मंदिर में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। मंदिर निर्माण के दौरान अचानक शटरिंग भरभराकर गिर गई। हादसे में मलबे और शटरिंग के नीचे दबकर मौके पर ही तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।बताया जा रहा है कि मंदिर की छत पर स्लैब डालने की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान अचानक शटरिंग ढह गई और वहां काम कर रहे मजदूर उसकी चपेट में आ गए। तीनों मजदूरों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंच गई। तीनों घर मजदूरों को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, रास्ते में ही एक मजदूर की मौत हो गई। एक की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया जबकि एक मजदूर का इलाज चल रहा है।मंडलीय जिलाचिकित्सालय, आजमगढ़ के ईएमओ डॉ. विपिन कुमार ने बताया कि भवरनाथ के पास स्थित खाटू श्याम मंदिर जहाँ ये लोग कार्य कर रहे थे। इसी दौरान यह दुर्घटना घटी। उन्होंने बताया कि राजाराम राजभर उम्र उम्र: लगभग 30 वर्ष निवासी आजमगढ़ को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था। जबकि कमलेश चौहान उम्र: लगभग 23 वर्ष वर्ष के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद इन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है।इस घटना में अरुण चौहान उम्र लगभग 35 वर्ष निवासी आजमगढ़ को मामूली चोटें आई हैं, जिनका प्राथमिक उपचार कर दिया गया है।घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने घटना के संबंध में जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। शटरिंग गिरने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *