आजमगढ़ में हाईटेक कंप्यूटर इंस्टीट्यूट का भव्य शुभारंभ, न्यूनतम शुल्क पर गुणवत्तापूर्ण कंप्यूटर शिक्षा देने का लक्ष्य

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता, आजमगढ़। के आराजीबाग ब्रह्मस्थान स्थित हाईटेक कंप्यूटर इंस्टीट्यूट का भव्य शुभारंभ मुख्य अतिथि माननीय विजय बहादुर पाठक, प्रदेश उपाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी द्वारा फीता काटकर किया गया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि श्रमिक नेता एवं साहित्यकार प्रभुनारायण पांडेय ‘प्रेमी’ रहे, जबकि अध्यक्षता पूर्व जिला जज तहसीलदार सिंह ने की।इस अवसर पर इंस्टीट्यूट के प्रोपराइटर सूर्यांशु अग्रवाल एवं अध्यक्ष हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि संस्थान की स्थापना का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को न्यूनतम शुल्क में गुणवत्तापूर्ण एवं उच्चस्तरीय कंप्यूटर शिक्षा उपलब्ध कराना है, ताकि अधिक से अधिक युवा तकनीकी रूप से दक्ष होकर अपने भविष्य को बेहतर बना सकें।कार्यक्रम में सभासद पुनीत राय, सभासद अफजल सहित प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक तथा संस्थान के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। अंत में संस्थान के संरक्षक दीपक अग्रवाल ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *