आजमगढ़ मारपीट और जानलेवा हमले के मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार, डंडे और ईंट बरामद

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। थाना फूलपुर पुलिस ने मारपीट, जानलेवा हमला और धमकी देने के मामले में वांछित चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दो डंडे और एक ईंट भी बरामद की है।पुलिस के अनुसार ग्राम खानपुर चितरावल में पुराने मजाक को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। 28 मई की रात विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे। घटना में दीपक और मोनू गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ, जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।थाना फूलपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में धर्मेन्द्र, दीपक, मोनू और चन्दन शामिल हैं। पुलिस ने उनके कब्जे और निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किए गए दो डंडे और एक ईंट बरामद की है।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में दीपक और मोनू के खिलाफ पूर्व से भी आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। सभी आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *