आजमगढ़ मंडल में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था पर मंथन, डीआईजी ने दिए सख्त निर्देश

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र सुनील कुमार सिंह ने शनिवार को परिक्षेत्रीय कार्यालय में अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार, पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह तथा पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर मौजूद रहे।बैठक में संगठित अपराध, माफियाओं के विरुद्ध कार्रवाई, जनसुनवाई, पुलिस रिस्पांस, प्रशासनिक बिंदुओं तथा महिला संबंधी मामलों में त्वरित कार्रवाई की समीक्षा की गई। डीआईजी ने सभी अधिकारियों को अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।इसके बाद मंडलायुक्त विवेक एवं डीआईजी सुनील कुमार सिंह ने आयुक्त सभागार में मंडलीय समीक्षा बैठक की। बैठक में आगामी बीएड प्रवेश परीक्षा एवं 8, 9 और 10 जून को होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारियों, कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण तथा महिला सुरक्षा संबंधी मामलों की समीक्षा की गई। साथ ही एक वर्ष से अधिक समय से लंबित अपहरण मामलों के निस्तारण, गौतस्करों एवं अवैध शराब तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई, न्यायालय में प्रभावी पैरवी, माफियाओं के खिलाफ अभियान, ऑपरेशन दहन तथा Zero Fatality District (ZFD) सड़क सुरक्षा कार्ययोजना को लेकर भी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।बैठक में आजमगढ़ मंडल के सभी जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *