दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर आर्यमगढ़ दुर्गा पूजा महासमिति की बैठक, बिजली-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था पर मंथन

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। आगामी दुर्गा पूजा एवं विजयादशमी पर्व को शांतिपूर्ण और भव्य ढंग से संपन्न कराने को लेकर रविवार को मुकेरीगंज स्थित आर.के. गेस्ट हाउस में आर्यमगढ़ दुर्गा पूजा महासमिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में नगर की विभिन्न पूजा समितियों के पदाधिकारी और सदस्य शामिल हुए।बैठक में जर्जर बिजली के तारों की मरम्मत, पूजा पंडालों के आसपास सफाई और प्रकाश व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन तथा प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। पूजा समितियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याएं भी अधिकारियों के सामने रखीं।सीओ सिटी शुभम तोंदी ने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने पूजा समितियों से पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने की अपील की और पंडालों व विसर्जन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था का आश्वासन दिया।वहीं नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सरफराज आलम मंसूर ने पूजा पंडालों के आसपास नियमित सफाई, प्रकाश एवं अन्य जनसुविधाओं को दुरुस्त कराने की बात कही।महासमिति अध्यक्ष अरविंद मोदनवाल ने कहा कि सभी पूजा समितियों को एक मंच पर लाकर प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करना महासमिति का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि बिजली, सफाई, सुरक्षा और विसर्जन की व्यवस्थाएं समय रहते पूरी होना जरूरी है।बैठक में मिथुन निषाद सहित पुजारी शरद तिवारी, महंत राजेश मिश्रा, हिमांशु राज, संतोष गुप्ता, रवि गुप्ता, संदीप चौहान, ऋषि गुप्ता, हर्ष सिंह, आकाश यादव, प्रताप मद्धेशिया, अंकित गुप्ता, अभिषेक गुप्ता समेत विभिन्न पूजा समितियों के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *