

सोने-चांदी के सिक्कों से लेकर डायमंड ज्वेलरी तक की आकर्षक रेंज उपलब्ध,सोने-चांदी के भाव में गिरावट से खरीदारी का सुनहरा अवसर
गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। त्योहारों के पावन अवसर पर सर्राफा बाजार में भी रौनक बढ़ने लगी है। धनतेरस, दीपावली और डाला छठ के मद्देनजर आजमगढ़ शहर के दामोदर कटरा, आसिफगंज स्थित अशोक कुमार आशीष कुमार गोल्ड प्राइवेट लिमिटेड अपने ग्राहकों के लिए आकर्षक ऑफर लेकर आया है। प्रतिष्ठान की ओर से त्योहारों पर खरीदारी करने वाले ग्राहकों को ज्वेलरी की मेकिंग चार्ज पर 20 प्रतिशत की विशेष छूट दी जा रही है।प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर आशीष अग्रवाल ने धनतेरस, दीपावली एवं डाला छठ के शुभ अवसर पर सभी ग्राहकों से प्रतिष्ठान पर पहुंचकर खरीदारी करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में धनतेरस और दीपावली का विशेष महत्व है। इन पर्वों पर सोने-चांदी की खरीदारी को शुभ माना जाता है। ऐसे में ग्राहकों की सुविधा और त्योहारों की खुशियों को ध्यान में रखते हुए प्रतिष्ठान की ओर से यह विशेष ऑफर दिया जा रहा है।आशीष अग्रवाल ने बताया कि पिछले कुछ समय में चांदी के भाव में काफी तेजी देखने को मिली थी, लेकिन अब चांदी की कीमतों में भारी गिरावट आई है। वर्तमान में चांदी का भाव लगभग 1,90,000 रुपये के आसपास चल रहा है। ऐसे में ग्राहकों के पास चांदी की खरीदारी करने का अच्छा अवसर है। उन्होंने बाजार के मौजूदा रुझान का हवाला देते हुए कहा कि आने वाले समय में कीमतों में और गिरावट की संभावना कम, जबकि बढ़ोतरी की संभावना अधिक नजर आ रही है। पिछले कुछ दिनों में सोने और चांदी के भाव में फिर से तेजी देखने को मिली है। ऐसे में जो ग्राहक सोने-चांदी की खरीदारी की योजना बना रहे हैं, उनके लिए यह समय अच्छा हो सकता है।उन्होंने बताया कि अशोक कुमार आशीष कुमार ज्वैलर्स में ग्राहकों की पसंद और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सोने एवं चांदी के सिक्कों, शत प्रतिशत शुद्ध चांदी के बर्तनों तथा सोने, चांदी और डायमंड की आकर्षक ज्वेलरी की विस्तृत रेंज उपलब्ध है। यहां पारंपरिक डिजाइन से लेकर आधुनिक और लेटेस्ट डिजाइन तक के आभूषण ग्राहकों को उचित दाम पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।त्योहारों पर खरीदारी को और भी खास बनाने के लिए प्रतिष्ठान की ओर से ज्वेलरी की मेकिंग चार्ज पर 20 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। इस ऑफर के माध्यम से ग्राहक अपनी पसंद के आभूषणों की खरीदारी कर त्योहारों की खुशियों को दोगुना कर सकते हैं।प्रोपराइटर आशीष अग्रवाल ने कहा कि ग्राहकों का विश्वास और संतुष्टि ही प्रतिष्ठान की सबसे बड़ी पूंजी है। प्रतिष्ठान का प्रयास है कि ग्राहकों को उचित कीमत पर गुणवत्तापूर्ण एवं आकर्षक आभूषण उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि धनतेरस, दीपावली और डाला छठ के शुभ अवसर पर दामोदर कटरा, आसिफगंज स्थित अशोक कुमार आशीष कुमार गोल्ड प्राइवेट लिमिटेड पर पहुंचकर त्योहारों की खरीदारी का लाभ उठाएं और मेकिंग चार्ज पर 20 प्रतिशत की विशेष छूट का फायदा लें।
