महाशिवरात्रि को लेकर प्रशासन अलर्ट, जिलाधिकारी ने किया मंदिर का निरीक्षण

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आज़मगढ़।महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत जनपद में सुरक्षा व व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी क्रम में जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने शनिवार को भंवरनाथ मंदिर का स्थलीय निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मंदिर परिसर एवं उसके आसपास साफ-सफाई की व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाए।इसके साथ ही जिलाधिकारी ने महाशिवरात्रि के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों से वाहनों के रूट डायवर्जन, भीड़ नियंत्रण तथा पार्किंग व्यवस्था के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं।जिलाधिकारी ने कहा कि महाशिवरात्रि पर्व पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के मंदिर पहुंचने की संभावना है, ऐसे में सुरक्षा, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *