आजमगढ़ साल्वर बनकर परीक्षा देने वाली वांछित अभियुक्ता गिरफ्तार, आधार कार्ड टैम्परिंग का मामला

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़ के थाना गम्भीरपुर क्षेत्र में हाईस्कूल/इंटरमीडिएट परीक्षा में साल्वर बनकर परीक्षा देने वाली वांछित अभियुक्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई 04 अप्रैल 2026 को की गई, जब उ0नि0 विपिन कुमार द्विवेदी मय पुलिस टीम ने अभियुक्ता को उसके घर से हिरासत में लिया।मामला वर्ष 2025 में माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षाओं से जुड़ा है। परीक्षा को नकलविहीन बनाने के अभियान के तहत 06 मार्च 2025 को पंडित कामता प्रसाद इंटर कॉलेज, मुडहर ठेकमा में STF और स्थानीय पुलिस की संयुक्त छापेमारी में बड़ा खुलासा हुआ था। जांच में सामने आया कि असली परीक्षार्थियों की जगह साल्वर आधार कार्ड में फोटो टैम्परिंग कर परीक्षा दे रहे थे।इस प्रकरण में विद्यालय प्रबंधन की भी संलिप्तता सामने आई थी। आरोप है कि प्रबंधक विजय तिवारी और प्रधानाचार्य बबिता तिवारी परीक्षार्थियों से अवैध धनराशि लेकर इस फर्जीवाड़े को अंजाम दे रहे थे। मौके से कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था, जबकि कुछ फरार हो गए थे।विवेचना के दौरान रश्मी बिन्द पुत्री रामफेर बिन्द निवासी संदहा थाना मेहनगर का नाम प्रकाश में आया, जो लंबे समय से वांछित चल रही थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय में पेश किया जा रहा है।पूछताछ में अभियुक्ता ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए माफी मांगी है और न्यायालय में अपना पक्ष रखने की बात कही है। पुलिस के अनुसार अभियुक्ता का कोई पूर्व आपराधिक इतिहास नहीं है।इस मामले में थाना गम्भीरपुर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा पहले से ही दर्ज है और अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *