आजमगढ़ में 6 अप्रैल को सीएम योगी आदित्यनाथ का दौरा, मिरिया रेहड़ा में गोरक्षनाथ डेरी का उद्घाटन डीआईजी और कमिश्नर ने जनसभा स्थल का किया निरीक्षण

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर राजनीत

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। में 6 अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का प्रस्तावित दौरा प्रशासन के लिए बड़ी तैयारियों का कारण बना हुआ है। कार्यक्रम कंधरापुर थाना क्षेत्र के मिरिया रेहड़ा गांव में आयोजित किया जाएगा, जहां मुख्यमंत्री गोरक्षनाथ डेरी का उद्घाटन करेंगे और एक जनसभा को संबोधित करेंगे।सीएम के दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। मंडलायुक्त विवेक और डीआईजी सुनील कुमार सिंह ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने पर जोर दिया।निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर व अपर पुलिस अधीक्षक यातायात समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने, भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।सीएम के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए पुलिस और प्रशासनिक टीमें लगातार सक्रिय हैं, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *