

गौरव श्रीवास्तव /अमन गुप्ता,आजमगढ़। थाना कोतवाली क्षेत्र में इंस्टाग्राम के माध्यम से एक महिला को अभद्र संदेश भेजकर मानसिक रूप से परेशान करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दे की पीड़िता थाना कोतवाली आजमगढ़ को एक अज्ञात व्यक्ति लगातार इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक संदेश भेज रहा था। इससे परेशान होकर पीड़िता ने थाना कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर थाना कोतवाली की साइबर हेल्प डेस्क प्रभारी रवि गौतम व टीम द्वारा जांच शुरू की गई। तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के दौरान आरोपी की पहचान शिवम प्रजापति पुत्र पप्पू प्रजापति, निवासी हीरापट्टी, थाना कोतवाली आजमगढ़ के रूप में हुई। पुलिस ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और सक्षम मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रवि प्रकाश गौतम, कांस्टेबल नीरज कुमार तथा कांस्टेबल आशीष दुबे शामिल रहे। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सोशल मीडिया के दुरुपयोग की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
