वांछित अभियुक्त मन्टू यादव के खिलाफ धारा 84 बीएनएसएस की उद्घोषणा, घर पर चस्पा हुआ नोटिस, डुगडुगी बजाकर मुनादी

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। के थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ में पंजीकृत मु0अ0सं0 472/2024 धारा 109(1) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त अपराधी यादव उर्फ मन्टू यादव पुत्र अखिलेश यादव निवासी ग्राम बभनी बेलवनिया, थाना मदनपुर, जनपद देवरिया के विरुद्ध माननीय न्यायालय से धारा 84 बीएनएसएस की आदेशिका निर्गत कराई गई है।न्यायालयीय आदेश के अनुपालन में पुलिस द्वारा नियमानुसार अभियुक्त के निवास स्थान पर समक्ष गवाहान धारा 84 बीएनएसएस की नोटिस चस्पा की गई तथा डुगडुगी बजवाकर उद्घोषणा की कार्यवाही संपादित की गई। इस दौरान अभियुक्त को नियत समयावधि के भीतर न्यायालय अथवा पुलिस के समक्ष उपस्थित होने की चेतावनी दी गई।पुलिस के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में भी गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें मु0अ0सं0 446/2025 धारा 304, 317(2), 3(5) बीएनएस एवं मु0अ0सं0 472/2024 धारा 109(1) बीएनएस थाना कोतवाली आजमगढ़ शामिल है। अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित किए जाने की बात पुलिस ने कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *