
गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। साइबर ठगी के एक मामले में पुलिस की तत्परता से पीड़ित को बड़ी राहत मिली है। कोतवाली क्षेत्र के नमल्लतिगर निवासी मोहम्मद फहीम के क्रेडिट कार्ड से उनकी जानकारी के बिना 40,108 रुपये कट गए थे। इस संबंध में पीड़ित द्वारा राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई।शिकायत प्राप्त होते ही थाना कोतवाली की साइबर हेल्प डेस्क ने शिकायत संख्या 23112250202688 पर त्वरित कार्रवाई की। पुलिस टीम ने बैंक और संबंधित माध्यमों से समन्वय कर ठगी गई पूरी धनराशि 40,108 रुपये नियम अनुसार पीड़ित के खाते में वापस करा दी।पुलिस ने आम जनमानस से अपील की है कि यदि किसी के खाते से बिना जानकारी के धनराशि कटती है तो तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। साथ ही अपने संबंधित बैंक को लिखित सूचना देकर समय पर कार्रवाई सुनिश्चित करें।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे—उपनिरीक्षक रवि प्रकाश गौतम,कांस्टेबल नीरज कुमार, कांस्टेबल अभय सिंह
