आजमगढ़ में गोकशी के लिए इस्तेमाल ट्रक और डस्टर कार जब्त, डीएम ने राज्य सरकार के पक्ष में दिया आदेश

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

18 गोवंशीय पशुओं की बरामदगी के मामले में हुई कार्रवाई, तस्करी में इस्तेमाल दोनों वाहनों के मालिक भी थे आरोपी

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। गोवंशीय पशुओं की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आजमगढ़ प्रशासन ने गोकशी में इस्तेमाल किए गए ट्रक और डस्टर कार को जब्त कर लिया है। जिलाधिकारी आजमगढ़ ने दोनों वाहनों को राज्य सरकार के पक्ष में सम्पहरण करने का आदेश जारी किया है। यह कार्रवाई थाना कन्धरापुर पुलिस की प्रभावी पैरवी के बाद की गई है।पुलिस के मुताबिक, 30 नवंबर 2025 को एसओजी प्रभारी संजय कुमार सिंह और थाना कन्धरापुर पुलिस की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान ट्रक संख्या UP62T5312 से परिवहन किए जा रहे 18 गोवंशीय पशुओं को बरामद किया था। जांच में सामने आया था कि ट्रक के आगे-आगे डस्टर कार संख्या UP16AN3096 चल रही थी, जिसका इस्तेमाल रेकी करने के लिए किया जा रहा था।इस मामले में थाना कन्धरापुर में आठ आरोपियों के खिलाफ बीएनएस, आयुध अधिनियम, गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के बाद 28 जून 2026 को सभी आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र न्यायालय भेज दिया गया।इसके बाद पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम की धारा 5(क) की उपधारा (7) के तहत ट्रक और डस्टर कार को जब्त करने के लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट और संबंधित अभिलेख भेजे थे। पत्रावली के परीक्षण के बाद जिलाधिकारी ने 12 अक्टूबर 2026 को दोनों वाहनों को राज्य सरकार के पक्ष में जब्त करने का आदेश पारित कर दिया।पुलिस के अनुसार, दोनों वाहनों के स्वामी भी इस मुकदमे में नामजद आरोपी हैं। आजमगढ़ पुलिस ने बताया कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *