आजमगढ़ वांछित अभियुक्त को पकड़ने पहुंची पुलिस, भागने के दौरान बिगड़ी तबीयत अस्पताल में मौत

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव,आजमगढ़। जनपद के थाना रौनापार क्षेत्र में सोमवार की सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब वांछित अभियुक्त को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम को देखकर आरोपी भागने लगा। जानकारी के अनुसार वांछित अभियुक्त कलामुद्दीन (60) पुत्र फरीद, निवासी रौनापार, पुलिस को दूर से देखकर मौके से भागने का प्रयास करने लगा। इसी दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसे सांस लेने में दिक्कत होने लगी, जिसके बाद वह वहीं बैठ गया।परिजन तत्काल उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस महकमे में भी हलचल मच गई।अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि थाना रौनापार की पुलिस सोमवार की सुबह एक वांछित व्यक्ति को हिरासत में लेने गई थी। पुलिस को देखकर वह व्यक्ति भागने लगा, इसी दौरान उसकी तबीयत खराब हो गई और सांस फूलने लगी। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल द्वारा एवं वीडियोग्राफी के माध्यम से कराया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक पूर्व से हृदय संबंधी बीमारी से ग्रसित था। मामले से जुड़े सभी तथ्यों की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *