लालगंज विधानसभा में मतदाता सूची पुनरीक्षण पर SDM नेहा मिश्रा की सख्ती, Bottom -50 BLOs के साथ की समीक्षा बैठक

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

जेंडर रेशियो सुधारने, महिला मतदाताओं के अधिक फॉर्म भरवाने और कोई पात्र मतदाता न छूटे, इस पर दिए विशेष निर्देश

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। विधानसभा लालगंज में विशेष संक्षिप्त मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को प्रभावी बनाने के लिए उप जिलाधिकारी एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ERO) नेहा मिश्रा की अध्यक्षता में Bottom-50 BLOs, Bottom Supervisors और सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (AERO) के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक में SDM नेहा मिश्रा ने मतदाता सूची में जेंडर रेशियो सुधारने पर विशेष जोर देते हुए महिला मतदाताओं के अधिक से अधिक फॉर्म भरवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से वंचित नहीं रहना चाहिए। इसके लिए घर-घर जाकर सत्यापन करने और प्रत्येक पात्र व्यक्ति का नाम सुनिश्चित करने को कहा गया।उन्होंने सभी BLOs को निर्धारित प्रारूप के अनुसार BLO रजिस्टर तैयार करने, अभिलेखों को व्यवस्थित रखने और पुनरीक्षण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।बैठक के दौरान Bottom-50 BLOs के कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक सुधारात्मक दिशा-निर्देश भी दिए गए। SDM नेहा मिश्रा ने कहा कि मतदाता सूची को त्रुटिरहित, पारदर्शी और अधिक से अधिक समावेशी बनाने के लिए सभी अधिकारी और कर्मचारी पूरी जिम्मेदारी के साथ अभियान को सफल बनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *