समाधान दिवस में डीएम-एसएसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। थाना कन्धरापुर में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. अनिल कुमार ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों ने शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच करने और शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।जनसुनवाई के दौरान राजस्व एवं पुलिस विभाग से जुड़े विभिन्न मामलों को लेकर पहुंचे फरियादियों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। डीएम और एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी फरियादी को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए और शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही न बरती जाए।अधिकारियों ने समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों की नियमित समीक्षा कर उनकी प्रगति सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। इस दौरान थाना कन्धरापुर के पुलिस अधिकारी-कर्मचारी तथा राजस्व विभाग के संबंधित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *