मंडलायुक्त की अध्यक्षता मे मंडलीय कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक की गई

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

विभिन्न केसों मे की गई अपील की प्रभावी मॉनिटरिंग करें, जिससे कि कोई अपराधी छूटने न पाए- मण्डलायुक्त

अधिक से अधिक सम्मन का तामिला कराते हुए केसों का निस्तारण करायें- मण्डलायुक्त

आगामी क्रिसमस एवं नए साल पर धार्मिक स्थलों, पर्यटक स्थलों तथा घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था का करें विशेष इंतजाम- मण्डलायुक्त

पंचायत चुनाव के दृष्टिगत अभी से तैयारी सुनिश्चित करें और संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखें तथा गोलबंदी पर आवश्यक कार्यवाही करें- मण्डलायुक्त

गौरव श्रीवास्तव,आजमगढ़। मंडलायुक्त विवेक की अध्यक्षता मे आज मंडलायुक्त सभागार मे मंडलीय कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। पुलिस उप महानिरीक्षक श्री सुनील कुमार सिंह ने मंडलायुक्त महोदय को अवगत कराया कि पिछले महीने जनपद बलिया में आयोजित ऐतिहासिक ददरी मेला एवं माननीय मुख्यमंत्री जी का भ्रमण कार्यक्रम सकुशल संपन्न कराया गया। उन्होंने मंडलायुक्त महोदय को अवगत कराया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में भी बड़े पैमाने पर केसों का निस्तारण तीनों जनपदों में कराया गया। उन्होंने बताया कि एससी/एसटी, पास्को एक्ट में प्रभावी पैरवी करते हुए अपराधियों को सजा दिलाई गई है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि विगत महीने समस्त त्योहारों को सकुशल संपन्न कराया गया है, जिसमें किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है। पुलिस उप महानिरीक्षक ने मंडलायुक्त महोदय को अवगत कराया कि विगत दिनों कुछ हत्याएं हुए थे, जिन पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए अपराधियों को बंद कराया गया तथा कुछ अपराधियों के हाफ एनकाउंटर भी हुए।मंडलायुक्त ने कहा कि विभिन्न केसों मे की गई अपील की प्रभावी मॉनिटरिंग करें, जिससे कि कोई अपराधी छूटने न पाए। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक सम्मन का तामिला करायें तथा केसों का निस्तारण कराये। श्री विवेक ने तीनों जिलों के पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिया कि आगामी क्रिसमस एवं नए साल पर धार्मिक स्थलों, पर्यटक स्थलों तथा घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था का विशेष इंतजाम सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव को देखते हुए तैयारी अभी से सुनिश्चित करें और संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखें तथा सतर्क रहें एवं गोलबंदी पर आवश्यक कार्यवाही करें।बैठक में जिलाधिकारी आजमगढ़ श्री रविन्द्र कुमार, जिलाधिकारी मऊ श्री प्रवीण मिश्रा, जिलाधिकारी बलिया श्री मंगला प्रसाद सिंह, पुलिस अधीक्षक मऊ श्री इला मारन, पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आजमगढ़ श्री चिराग जैन, अपर आयुक्त, जेडी अभियोजन सहित संबंधित मण्डल स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *