आजमगढ़ में दिव्यांगजनों के लिए लगेगा मोबाइल कोर्ट, सर्किट हाउस में होगा शिकायतों का त्वरित निस्तारण

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। दिव्यांगजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 06 अगस्त 2026 को आजमगढ़ के सर्किट हाउस सभागार में मोबाइल कोर्ट का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक आयोजित होगा।जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी शांत प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम-2016 की भावना के अनुरूप राज्य आयुक्त दिव्यांगजन, उत्तर प्रदेश अपने सहयोगियों के साथ इस मोबाइल कोर्ट का आयोजन कर रहे हैं। इसका उद्देश्य विशेष रूप से ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देना, उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा उनकी शिकायतों और समस्याओं का स्थानीय स्तर पर त्वरित निस्तारण करना है।मोबाइल कोर्ट में दिव्यांगजन अपनी विभिन्न समस्याएं, शिकायतें और योजनाओं से संबंधित मुद्दे सीधे अधिकारियों के समक्ष रख सकेंगे, जिनका मौके पर ही समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।जिला प्रशासन ने सभी इच्छुक दिव्यांगजनों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में सर्किट हाउस पहुंचकर मोबाइल कोर्ट का लाभ उठाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *