हिन्दू देवता पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, सोशल मीडिया पोस्ट पर पुलिस की कार्रवाई

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़।जनपद के रौनापार थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर हिन्दू देवता के प्रति कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी पर धार्मिक भावनाएं आहत करने और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने का आरोप है।पुलिस के मुताबिक, रितिसागर भारती, मठाधीश निवासी रजादुर (थाना जीयनपुर) की तहरीर पर रौनापार थाने में मुकदमा संख्या 187/2026 दर्ज किया गया। शिकायत में आरोप लगाया गया कि ओढ़रा सलेमपुर निवासी जितेन्द्र पासवान ने सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो में हिन्दू देवता के प्रति आपत्तिजनक और अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया।तहरीर के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 299 और 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान आरोपी को हिरासत में लेकर बीएनएसएस की धाराओं 170/126/135 के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया।पुलिस ने कहा है कि सोशल मीडिया पर किसी भी धर्म, देवी-देवता या धार्मिक आस्था के विरुद्ध आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही नागरिकों से सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने और भड़काऊ अथवा आपत्तिजनक सामग्री साझा करने से बचने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *