आजमगढ़ में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 180 जोड़ों का हुआ विवाह

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर राजनीत

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शनिवार को विकास खंड परिसर मार्टिनगंज में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में ठेकमा, अहिरौला, फूलपुर, पवई और मार्टिनगंज सहित एक नगर पंचायत के कुल 190 जोड़ों का पंजीकरण हुआ था, जिसमें 180 जोड़ों का विवाह सम्पन्न कराया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लालगंज की पूर्व सांसद नीलम सोनकर और भाजपा जिलाध्यक्ष लालगंज विनोद राजभर मौजूद रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, प्रमुख प्रतिनिधि सौरभ सिंह ‘बीनू’ तथा नगर पंचायत मार्टिनगंज की अध्यक्ष अपूर्वा सिंह शामिल हुईं।जिलाध्यक्ष विनोद राजभर ने कहा कि मुख्यमंत्री की यह योजना गरीब परिवारों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। अब किसी गरीब की बेटी की शादी धन के अभाव में नहीं रुकेगी। इस योजना के तहत सरकार प्रत्येक जोड़े पर एक लाख रुपये खर्च करती है, जिसमें 60 हजार रुपये कन्या के खाते में भेजे जाते हैं। इसके अलावा करीब 25 हजार रुपये के गृहस्थी के 26 सामान जैसे साड़ी सेट, प्रेशर कुकर, स्टेनलेस स्टील डिनर सेट, सीलिंग फैन, प्रेस, गद्दे, बेडशीट, चांदी की पायल और बिछिया आदि दिए जाते हैं। शेष 15 हजार रुपये आयोजन पर खर्च किए जाते हैं।पूर्व सांसद नीलम सोनकर ने कहा कि अब समाज में बेटी होना गर्व की बात है। सरकार ने बेटी के जन्म से लेकर शिक्षा और विवाह तक की व्यवस्था कर रखी है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना गरीब परिवारों के लिए बड़ी मदद साबित हो रही है।इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी मार्टिनगंज इद्रीश अली, खंड विकास अधिकारी ठेकमा मनोज कुमार श्रीवास्तव, जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश चौधरी सहित कई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *