आजमगढ़ बूढ़नपुर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का किया गया आयोजन

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार व मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना द्वारा स्वयं उपस्थित होकर आमजन की समस्याएँ सुनी गईं तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। तहसील सगड़ी पर कुल प्राप्त प्रार्थना पत्रों में से 50% से अधिक प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया। शेष प्रार्थना पत्र राजस्व विभाग से संबंधित पाए गए, जिनके त्वरित निस्तारण हेतु पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम को तत्काल मौके पर भेजकर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित कराई जा रही है। कार्यक्रम के दौरान जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर पारदर्शी एवं त्वरित समाधान की कार्यवाही की गई। पुलिस-प्रशासन द्वारा भविष्य में भी इसी प्रकार जनसामान्य की शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *