अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के दृष्टिगत महिला शिक्षक संघ आजमगढ़ मण्डल की ओर से शक्ति रंगोत्सव कार्यक्रम व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर राजनीत

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़।अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के दृष्टिगत महिला शिक्षक संघ आजमगढ़ मण्डल की ओर से शहर से सटे बैठोली स्थित उत्सव वाटिका में शक्ति रंगोत्सव कार्यक्रम व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश राज्य महिला सदस्य रीतू शाही, मौजूद रहीं। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित व पुष्पाजंलि अर्पित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ किया गया। इसके बाद कार्यक्रम आयोजक आजमगढ़ मण्डल की अध्यक्ष प्रज्ञा राय व अन्य पदाधिकारियों द्वारा अतिथिगण को बुके, अंगवस्त्रम् स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं प्रेम के प्रतीक राधा-कृष्णा की झांकी के बीच जमकर फूलों की होली खेलकर संगठन में समानता और सम्मान का संचार किया गया। अपने सम्मान से अभिभूत उत्तर प्रदेश राज्य महिला सदस्य रीतू शाही ने कहाकि शिक्षक वंदनीय होता है और उनके लिए होली मिलन समारोह का आयोजन करने वाली आयोजिका प्रज्ञा राय का प्रयास सराहनीय है। हमारे समाज में नारी को श्रेष्ठता, त्याग, ममता, करूणा और शक्ति का प्रतीक माना गया है। नारी केवल एक व्यक्ति नहीं है बल्कि परिवार व समाज का वह हिस्सा है जो राष्ट्र का आधार है। नारी समाज और परिवार को एक साथ लेकर चलती है। उन्होंने कहाकि यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते, रमन्ते तत्र देवताः अर्थात जहां नारी की पूजा की जाती है, उसका सम्मान किया जाता है वहां देवताओं का वास होता है। नारी के सम्मान से ही समाज व राष्ट्र को दिशा मिलती है। नारी हर रिश्ते में अपना योगदान देकर समाज को बेहतरी की तरफ सींच रही है। आज की नारी देश के हर क्षेंत्र में अपना योगदान कर श्रेष्ठ भारत के निर्माण में अपना अहम योगदान दे रही है। नारी को समानता का अधिकार मिला है उसने अपनी क्षमता को पहचान लिया है उन्होंने सभी महिलाओं से हर हाल में आगे बढ़ने की प्रेरणा दिया। वाराणसी मण्डल अध्यक्ष प्रीति सिंह ने कहाकि महिला शिक्षक अपनी जिम्मेदारियों को ईमानदारी पूर्वक निभाते हुए अपने कर्तव्यों का पालन कर रही है। महिला शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण के लिए सभी को मिलकर समाधान खोजना होगा। उन्होंने यह भी किया कि मण्डल अध्यक्ष प्रज्ञा राय संगठन को मजबूत बनाये ताकि शिक्षक हितों की आवाज को शासन तक पहुंचाया जा सकें। सभी के प्रति आभार प्रकट करते हुए मण्डल अध्यक्ष प्रज्ञा राय ने कहाकि अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के पूर्व यह आयोजन एक हमें संकल्पित करता है कि हम खुद भी अपने हक को जाने और अन्य महिलाओं को सशक्तिकरण पर जोर दें। आज राज्य महिला आयोग की सदस्य और हमारी मार्गदर्शक प्रदेश अध्यक्ष की प्रतिनिधि के रूप में पहुंची मण्डल अध्यक्ष प्रीति सिंह हम लोगों के बीच है उनके बताये मार्ग पर चलकर संगठन को एक सूत्र में पिरोने की शक्ति मिल रही है। संचालन स्नेहलता राय ने किया। इस अवसर पर जकिया परवीन जिलाध्यक्ष आजमगढ़, आभा त्रिपाठी जिलाध्यक्ष मऊ, किरण भारती बलिया जिलाध्यक्ष, हुमा परवीन, रोली मिश्रा, सिम्पल सिंह, स्नेहलता राय, प्रीति गुप्ता, रेखा चौरसिया, नीलम गुप्ता, स्नेहलता, ममता राय, विभा राय, सविता यादव, अनीता यादव प्रीति सिंह, निधि राय, वंदना राय, रीना सिंह, रेखा चौरसिया, आभा राय, सपना यादव, रिंकी भारती, कौमुदी त्रिपाठी, वन्दना चौबे, पूनम श्रीवास्तव, आयुषी गुप्ता, अर्चना कुमारी, नीलम गुप्ता, प्रमिला अशोक कुमार, डॉ प्रीति, रानी गुप्ता, कौमुदी त्रिपाठी, सुमी, सुमी अथर्व, कंचन, पूनम बाला सोनी, सुनीता, रीता, शिखा, रेनू रोली मिश्रा, प्रमिला पटेल, प्रीति गुप्ता, रेखा चौरसिया, ममता राय, कौमुदी त्रिपाठी, पूनम श्रीवास्तव, नीलम गुप्ता, स्नेहलता, आयुषी गुप्ता बेनी शर्मा, आदि मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *