


गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। सवर्ण आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन कर स्वर्णों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन। गौरतलब है कि सोमवार को प्रदेश उपाध्यक्ष ओंकार पाठक सोनू के नेतृत्व में सवर्ण आर्मी भारत ने डीएम से मिलकरसंगठन ने गहरा विरोध दर्ज कराया। प्रतिनिधिमंडल का कहना था कि सवर्ण समाज के हितों एवं सामाजिक न्याय की आवाज उठाने वाले संगठन के पदाधिकारियों की इस प्रकार गिरफ्तारी से समाज के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में बिना स्पष्ट एवं पारदर्शी कारण के किसी सामाजिक संगठन के पदाधिकारियों को गिरफ्तार किया जाना उचित नहीं है।प्रतिनिधियों ने मांग की कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराते हुए गिरफ्तार किए गए राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों की शीघ्र रिहाई सुनिश्चित की जाए। अन्यथा सवर्ण समाज लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से व्यापक आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। इस अवसर पर ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह मण्डल अध्यक्ष, राकेश पाठक जिला उपाध्याक्ष, संदीप सिंह, आलोक सिंह, डी०एन० सिंह आदि उपस्थित रहे।
