आजमगढ़: जी.डी. ग्लोबल स्कूल में प्रतिभा अलंकरण समारोह, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। जी.डी. ग्लोबल स्कूल में सत्र 2025–26 के लिए प्रतिभा अलंकरण का भव्य सम्मान समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम को दो पालियों में संपन्न कराया गया, जिसमें पहली पाली में प्राइमरी विंग तथा दूसरी पाली में माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक वर्ग के विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया, ताकि अधिक से अधिक अभिभावकों की सहभागिता सुनिश्चित हो सके।कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की निदेशिका स्वाति अग्रवाल, प्रबंधक गौरव अग्रवाल, कार्यकारी निदेशक श्रीश अग्रवाल एवं प्रधानाचार्या दीपाली भुस्कुटे द्वारा सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। वैदिक मंत्रोच्चारण से वातावरण भक्तिमय हो उठा।इस दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। वाद्य यंत्र संगीत, समूह गीत और नृत्य प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कक्षा III से VIII के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत प्रेरणादायक गीत “मुश्किल हमें रोकना” विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।सम्मान समारोह में विभिन्न श्रेणियों के अंतर्गत विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। प्रावीण्य पुरस्कार के तहत अंग्रेजी एवं हिंदी वक्तृत्व, गणित, अनुशासन, कला, संगीत, नृत्य और खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। वहीं 100 प्रतिशत उपस्थिति वाले विद्यार्थियों को भी विशेष रूप से पुरस्कृत किया गया और उनके अभिभावकों के योगदान की सराहना की गई।शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए कक्षा टॉपर्स, रैंक धारकों एवं ‘डैज़लर्स’ को सम्मानित किया गया, जबकि 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को ‘अकादमिक स्कॉलर्स’ का दर्जा दिया गया।इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वक्ताओं ने अभिभावकों के सहयोग, कौशल विकास और निरंतर प्रयास को सफलता का मूल मंत्र बताया।कार्यक्रम में अभिभावकों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति ने विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन एवं राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *