

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। जिले के युवा बॉडीबिल्डर श्रवण यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3rd Mr. India 2026 बॉडीबिल्डिंग एवं फिटनेस फिजीक चैंपियनशिप में प्रथम स्थान हासिल कर आजमगढ़ का नाम रोशन किया है।लखनऊ के कबीर वाटिका, डालीगंज क्रॉसिंग में 13 सितंबर को आयोजित प्रतियोगिता में श्रवण यादव ने 50–55 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि पर उन्हें आयोजक संस्था NIBBFF India की ओर से Certificate of Achievement प्रदान कर सम्मानित किया गया।श्रवण यादव ने बॉडीबिल्डिंग की ट्रेनिंग आजमगढ़ के फिटनेस फ्यूल जिम में ली है। उनकी सफलता पर जिम के ट्रेनिंग गुरु कुलदीप गिरी ने खुशी जताते हुए कहा कि श्रवण ने कड़ी मेहनत, लगन और अनुशासन के साथ प्रशिक्षण लिया और अपनी मेहनत के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने कहा कि श्रवण ने आजमगढ़ जिले का मान-सम्मान बढ़ाया है।कुलदीप गिरी ने श्रवण यादव को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उम्मीद जताई कि वह आगे भी इसी तरह मेहनत करते हुए आजमगढ़ और देश का नाम रोशन करेंगे।
