त्रिभुवन पांडे हत्याकांड में गैंगस्टर एक्ट की बड़ी कार्रवाई तीन अभियुक्त गिरफ्तार

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। महराजगंज पुलिस ने हत्या के एक चर्चित मामले से जुड़े संगठित आपराधिक गिरोह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट में वांछित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी जमीन विवाद में हुई हत्या के मामले में पहले से नामजद हैं और उनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।पुलिस के मुताबिक 26 अक्टूबर 2025 को त्रिभुवन पाण्डेय की हत्या के मामले में थाना महराजगंज में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान सामने आया कि जमीन के विवाद को लेकर रामभवन पाण्डेय, आदित्य पाण्डेय, दीनदयाल पाण्डेय और अमरनाथ यादव ने मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र न्यायालय में भेजा गया।जांच में यह भी पता चला कि आरोपी एक संगठित गिरोह के रूप में कार्य करते हैं और आर्थिक व भौतिक लाभ के लिए गंभीर अपराधों को अंजाम देते रहे हैं। उनके आतंक से क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ था। इसी आधार पर गैंग चार्ट तैयार कर अनुमोदन प्राप्त किया गया और गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।बुधवार तड़के प्रभारी निरीक्षक अनुराग कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम आराजी जजमनजोत में दबिश देकर गैंगस्टर एक्ट में वांछित अमरनाथ यादव, रामभवन पाण्डेय और आदित्य पाण्डेय को उनके घरों से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद तीनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और संगठित अपराध में शामिल तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *