आजमगढ़ पुलिस के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, SSP ने किया सम्मानित

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। जनपद आजमगढ़ पुलिस के खिलाड़ियों ने वाराणसी जोन की अंतरजनपदीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर दिनांक 14 अप्रैल 2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया।यह प्रतियोगिता 23 से 25 मार्च 2026 के बीच पुलिस लाइन जौनपुर में आयोजित हुई थी, जिसमें बास्केटबॉल, हैंडबॉल और कुश्ती प्रतियोगिताओं में आजमगढ़ पुलिस टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शील्ड अपने नाम की।उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को एसएसपी द्वारा शील्ड, प्रशस्ति-पत्र और 3 दिन की रिवार्ड लीव देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए अन्य पुलिसकर्मियों को भी खेल गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।बास्केटबॉल पुरुष और महिला वर्ग के साथ-साथ कुश्ती प्रतियोगिता में भी खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर विभाग का गौरव बढ़ाया। जनपद पुलिस के खिलाड़ियों की इस सफलता को टीम वर्क, अनुशासन और समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण माना जा रहा है, जो अन्य पुलिसकर्मियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *