आज़मगढ़ में जनगणना 2027 की तैयारी तेज, मकान सूचीकरण के लिए अधिकारियों का प्रशिक्षण शुरू

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आज़मगढ़। जनगणना 2027 के पहले चरण मकान सूचीकरण एवं गणना (HLO) को सफल बनाने के लिए जनपद में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में बुधवार को सर्वोदय पब्लिक स्कूल, हरबंशपुर के स्मार्ट क्लासरूम में अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत हुई।इस प्रशिक्षण में 08 ग्रामीण और 16 नगरीय चार्जों के अधिकारी व कार्मिक भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम का उद्घाटन अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) गंभीर सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि जनगणना राष्ट्रहित से जुड़ा अत्यंत महत्वपूर्ण और समयबद्ध कार्य है, इसलिए सभी अधिकारी प्रशिक्षण को गंभीरता से लें और अपने दायित्वों का सही तरीके से निर्वहन करें।एडीएम ने निर्देश दिए कि मानक के अनुसार गणना ब्लॉकों का गठन तथा प्रगणकों और पर्यवेक्षकों की नियुक्ति पूरी सावधानी और त्रुटिहीन तरीके से की जाए, ताकि आगे की प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न हो सके।प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका परिषद बिलरियागंज के अधिशासी अधिकारी को छोड़कर सभी चार्ज अधिकारी और उनका स्टाफ उपस्थित रहा। यह प्रशिक्षण 11 मार्च 2026 को भी सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक जारी रहेगा, जिसमें जनगणना से जुड़े विभिन्न तकनीकी और प्रशासनिक पहलुओं की जानकारी दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *