


गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। में यातायात नियमों का उल्लंघन कर संचालित डग्गामार वाहनों के खिलाफ यातायात पुलिस ने बुधवार को विशेष अभियान चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार और अपर पुलिस अधीक्षक यातायात विवेक त्रिपाठी के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी यातायात शुभम तोदी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान निरीक्षक यातायात संजय कुमार पाल अपनी टीम के साथ सड़कों पर उतरे और नियमों का उल्लंघन कर चल रहे वाहनों की जांच की। इस दौरान कुल 8 डग्गामार वाहनों को सीज कर विधिक कार्रवाई की गई। सभी वाहनों को थाना रानी की सराय परिसर में निरुद्ध कर दिया गया है। यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद में डग्गामार वाहनों और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सके।
