आजमगढ़ पुलिस लाइन में 77वें गणतंत्र दिवस परेड का सफल पूर्वाभ्यास, भव्य आयोजन की तैयारियाँ पूरी

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़।पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाली भव्य परेड को लेकर शुक्रवार को सफल पूर्वाभ्यास किया गया। यह पूर्वाभ्यास वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के नेतृत्व व निर्देशन में सम्पन्न हुआ।पूर्वाभ्यास के दौरान परेड की अनुशासनात्मक तैयारी, मार्च पास्ट, सलामी, समन्वय एवं टुकड़ियों की एकरूपता पर विशेष ध्यान दिया गया। परेड में कुल 10 टोलियों ने प्रतिभाग किया, जिनका नेतृत्व प्रथम परेड कमाण्डर प्रेमसुख दरिया (स0पु0अ0), द्वितीय परेड कमाण्डर निरीक्षक शशिचन्द्र चौधरी तथा तृतीय परेड कमाण्डर एसआईएपी अभिषेक सिंह द्वारा किया गया।परेड में पुलिस कर्मियों के साथ नागरिक पुलिस, सीईआर, एईआर, महिला पीएसी, होमगार्ड्स व सीटीएस के जवानों ने सहभागिता की। इसके अलावा मोटरसाइकिल स्क्वायड, वायरलेस दस्ता, फील्ड यूनिट, डॉग स्क्वायड, डायल-112, ईगल मोबाइल, एंटी रोमियो स्क्वायड, सर्विलांस टीम, क्यूआरटी/स्वाट टीम (वज्र), कैमो फ्लैग्स वाहन तथा फायर सर्विस सहित अन्य विशेष दस्तों ने भी प्रभावशाली प्रस्तुति दी।पूर्वाभ्यास के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड की सलामी ली गई और अधिकारियों व जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए गणतंत्र दिवस समारोह को गरिमामय, अनुशासित एवं भव्य बनाने का आह्वान किया गया।जनपद पुलिस द्वारा गणतंत्र दिवस पर उत्कृष्ट, अनुशासित एवं राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत परेड प्रस्तुति हेतु सभी तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *