आजमगढ़ में सघन वाहन चेकिंग: 67 वाहनों पर कार्रवाई, अवैध बत्ती और फर्जी नंबर प्लेट पर शिकंजा

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़।जनपद में यातायात नियमों के पालन को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। मंगलवार को विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाकर 67 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई।यह अभियान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक यातायात विवेक त्रिपाठी के नेतृत्व में चलाया गया। बागेश्वर चौराहा (कोतवाली क्षेत्र) में यातायात पुलिस और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने सघन चेकिंग की।चेकिंग के दौरान अवैध लाल-नीली बत्ती लगे वाहन, बिना अधिकृत व्यक्ति के “पुलिस” या “उत्तर प्रदेश सरकार” लिखे वाहन, काली फिल्म लगे वाहन और फर्जी/फाल्टी नंबर प्लेट वाले वाहनों पर विशेष रूप से कार्रवाई की गई।अभियान में कुल 67 वाहनों का चालान किया गया, जिसमें—09 वाहन काली फिल्म लगे पाए गए02 वाहन बिना हेलमेट/सीट बेल्ट के (पुलिस कर्मी भी शामिल)10 वाहन फर्जी या नियम विरुद्ध नंबर प्लेट वाले45 वाहन अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए पकड़े गएपुलिस ने इस कार्रवाई के जरिए साफ संदेश दिया कि नियमों की अनदेखी किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आम लोगों से अपील की गई है कि वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें और किसी भी प्रकार के अवैध प्रतीकों का प्रयोग न करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *