वायरल वीडियो में तमंचा लहराने वाला युवक गिरफ्तार, जीयनपुर पुलिस की कार्रवाई

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़ जनपद के जीयनपुर थाना क्षेत्र में वायरल वीडियो में अवैध असलहा लहराने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।आपको बता दे की 31 मार्च 2026 को उपनिरीक्षक हरीश कुमार शुक्ल को सूचना मिली कि वायरल वीडियो में तमंचा लहराने वाला युवक मनिकाडीह क्षेत्र में मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए बहरीपुर नहर पुलिया के पास से आरोपी रिशु पुत्र चन्द्रभान, निवासी हरैया (थाना जीयनपुर) को करीब 12:45 बजे गिरफ्तार कर लिया।तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 01 अवैध तमंचा (.315 बोर), 01 जिंदा कारतूस और 100 रुपये नगद बरामद हुए। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना जीयनपुर में मुकदमा संख्या 152/2026 धारा 9/25 आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया।पुलिस ने बताया कि आरोपी का आपराधिक इतिहास इसी मामले तक सीमित है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक हरीश कुमार शुक्ल के साथ कांस्टेबल ललित नारायण सिंह और कांस्टेबल अभय प्रताप सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *