अपनी ही सरकार में धरने पर बैठे भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष, कंधरापुर पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर राजनीत

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। कंधरापुर थाना पुलिस की कथित कार्यशैली को लेकर भाजपा के निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष हरिवंश मिश्र ने सांकेतिक धरना देकर चिंता जताई। उन्होंने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर थाना क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न जनशिकायतों की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।हरिवंश मिश्र ने आरोप लगाया कि कुछ पुलिसकर्मियों की कथित कार्यशैली से क्षेत्र की जनता में असंतोष बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि कई मामलों में शिकायतों की समुचित जांच किए बिना मुकदमे दर्ज करने और पीड़ितों की शिकायतों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं करने की शिकायतें सामने आ रही हैं।भाजपा नेता ने कुछ मामलों में थाना पुलिस पर धनउगाही के आरोप भी लगाए और कहा कि कथित तौर पर पीड़ितों को न्याय से वंचित किया जा रहा है। उन्होंने 17 अगस्त की रात चोरी के प्रयास, मड़या गांव में मारपीट एवं उपचार से जुड़े मामले, मंदुरी बाजार में गरीब व्यक्ति पर कथित हमले और बर्जी गांव के विवाद का उल्लेख करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की।हरिवंश मिश्र का आरोप है कि कुछ मामलों में वीडियो और अन्य साक्ष्यों की समुचित जांच किए बिना गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज किए गए। उन्होंने मुख्यमंत्री और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने तथा जांच में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई और निर्दोष लोगों को राहत देने की मांग की।भाजपा नेता ने कहा कि किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार या मनमानी को संरक्षण नहीं मिलना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कंधरापुर पुलिस की कथित मनमानी पर रोक नहीं लगी तो वह जनहित में आगे भी धरना-प्रदर्शन करेंगे और मामले को उच्च स्तर तक ले जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *