

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। डिप्टी सीएम के कार्यक्रम में हंगामा,भाजपा नेताओं और सुरक्षाकर्मियों के बीच धक्का-मुक्की का वीडियो वायरलआजमगढ़। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के आजमगढ़ दौरे के दौरान हरिऔध कला केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में उस समय हंगामे की स्थिति पैदा हो गई, जब कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने आरोप लगाया कि उन्हें कार्यक्रम स्थल में प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है।आरोप है कि प्रवेश को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और सुरक्षा में तैनात कर्मियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जो देखते ही देखते धक्का-मुक्की में बदल गई। इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।घटना का वीडियो मौके पर मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कार्यक्रम स्थल के बाहर काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और सुरक्षाकर्मी दिखाई दे रहे हैं।हालांकि, इस मामले में प्रशासन या पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। घटना के बाद कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया गया।फिलहाल वायरल वीडियो और घटना को लेकर सोशल मीडिया पर विभिन्न तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। समाचार आजमगढ़ वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है।
