आजमगढ़ में ‘तमंचे पर डिस्को’ के बीच हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, युवक की पहचान, कार्रवाई में जुटी पुलिस

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। जिले के गंभीरपुर थाना क्षेत्र का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो करीब एक माह पहले आयोजित एक शादी समारोह का है। वायरल वीडियो में कई युवक फिल्मी गानों पर डांस करते नजर आ रहे हैं, जबकि एक युवक कथित रूप से अवैध तमंचे से हर्ष फायरिंग करता दिखाई दे रहा है।वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने वीडियो की जांच शुरू कर दी है। क्षेत्राधिकारी (सदर) ने बताया कि वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे युवक की पहचान कर ली गई है।पुलिस के अनुसार, हर्ष फायरिंग करने वाले युवक की पहचान रवि यादव पुत्र राम नयन यादव, निवासी ग्राम टियरी मनिराम, थाना गंभीरपुर, जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और वीडियो की सत्यता भी परखी जा रही है।सीओ सदर आस्था जायसवाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों या समारोहों में हर्ष फायरिंग कानूनन अपराध है और ऐसे मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *