आजमगढ़ टेलीग्राम पर अश्लील वीडियो बेचने वाला साइबर अपराधी गिरफ्तार, मोबाइल और नगदी बरामद

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। जनपद की साइबर सेल और जीयनपुर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने टेलीग्राम चैनल के जरिए अश्लील फोटो और वीडियो बेचने वाले एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन और 2,530 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। मोबाइल की जांच में अश्लील वीडियो, फोटो, टेलीग्राम चैट और ऑनलाइन लेन-देन से जुड़े महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य मिले हैं।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, 10 जुलाई 2026 को साइबर सेल को मिली सूचना के आधार पर जीयनपुर पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए चंगईपुर तिराहा स्थित डॉ. रामनरेश कॉलेज के सामने से एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान आकाश चौहान (21 वर्ष) पुत्र जोगिंदर चौहान, निवासी स्वरूपपुर अमुवारी नारायणपुर, थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई है।’Lolly Seller’ नाम से चलाता था टेलीग्राम चैनलपूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह “Lolly Seller” नाम से टेलीग्राम चैनल संचालित करता था। विभिन्न टेलीग्राम ग्रुपों में अश्लील फोटो और वीडियो के स्क्रीनशॉट भेजकर ग्राहकों को आकर्षित करता था और करीब 400 रुपये प्रति वीडियो के हिसाब से ऑनलाइन भुगतान लेकर सामग्री उपलब्ध कराता था। आरोपी ने स्वीकार किया कि बरामद नगदी इसी अवैध कारोबार से अर्जित की गई है। वह इंटरनेट से अश्लील वीडियो डाउनलोड कर उन्हें एडिट करने के बाद बेचता था।मोबाइल से मिले अहम डिजिटल साक्ष्यपुलिस ने आरोपी के मोबाइल फोन से अश्लील वीडियो, फोटो, टेलीग्राम चैट और ऑनलाइन ट्रांजैक्शन से जुड़े डिजिटल साक्ष्य बरामद किए हैं। पुलिस अब अन्य तकनीकी और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर मामले की विस्तृत जांच कर रही है।आरोपी के खिलाफ थाना जीयनपुर में बीएनएस की विभिन्न धाराओं तथा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67A और 67B के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की गई है।पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सोशल मीडिया, टेलीग्राम या अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर अश्लील सामग्री का निर्माण, प्रसारण, बिक्री या खरीद कानूनन अपराध है। किसी भी साइबर अपराध की सूचना मिलने पर तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन या राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *