हैक हुए व्हाट्सएप व मोबाइल फोन को कराया गया सुरक्षित, साइबर ठगी के ₹5,000 वापस

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

गौरव श्रीवास्तव/अमन गुप्ता,आजमगढ़। जनपद के थाना कोतवाली क्षेत्र में साइबर ठगी का शिकार हुए एक पीड़ित को पुलिस की तत्परता से राहत मिली है। साइबर सेल की त्वरित कार्रवाई के चलते न सिर्फ हैक किया गया व्हाट्सएप अकाउंट और मोबाइल फोन सुरक्षित कराया गया, बल्कि ठगी के ₹5,000 भी पीड़ित को वापस दिलाए गए। आपको बता दे की शिकायतकर्ता शिवम सिंह, निवासी पठखौली बाजार, थाना कोतवाली आजमगढ़ का व्हाट्सएप अकाउंट और मोबाइल फोन हैक कर लिया गया था। इसके बाद अज्ञात साइबर ठगों द्वारा उनके बैंक खाते से ₹5,000 की धनराशि काट ली गई। पीड़ित ने तत्काल थाना कोतवाली पहुंचकर प्रार्थना पत्र दिया। मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना कोतवाली के साइबर प्रभारी रवि गौतम व उनकी टीम ने तकनीकी सहायता के माध्यम से त्वरित कार्रवाई की। जांच के दौरान हैक किए गए व्हाट्सएप अकाउंट और मोबाइल फोन को सुरक्षित कराया गया तथा काटी गई ₹5,000 की धनराशि भी पीड़ित के खाते में वापस कराई गई। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि भविष्य में बिना जानकारी के खाते से धनराशि कटती है या साइबर अपराध होता है तो तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या वेबसाइट cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर नुकसान से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *